DIPS: डिप्स के प्राइमरी विभाग द्वारा मदर्स के लिए वर्कशाप का किया गया आयोजन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 323 शब्द|📅 12 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। DIPS: मदर्स और बच्चों के बीच तालमेल को बढ़िया बनाने और शिक्षा में आ रहे बदलावों को समझाने के लिए डिप्स स्कूल ढिलवां में प्राइमरी विभाग द्वारा मदर्स वर्कशाप का आयोजन किया गया। यह वर्कशाप प्रिंसिपल हरि ओम की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

DIPS: डिप्स के प्राइमरी विभाग द्वारा मदर्स के लिए वर्कशाप का किया गया आयोजन

इसका मुख्य मकसद मदर्स को बच्चों की शिक्षा और बढ़ती उम्र के साथ उनमें आ रहे बदलावों के बारे में अवगत करवाना था। वर्कशाप की शुरूआत में टीचर्स ने मदर्स को बताया कि इस उम्र में बच्चे अधिक समय तक बैठ कर पढ़ते नहीं है इसलिए उन्हें पढ़ाने के लिए विभिन्न तरह के क्रिएटिव तरीकों को अपनाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

मदर्स कोशिश करें की खेल-खेल के माध्यम से बच्चों को चीजों को समझाने की कोशिश करे जैसे कि गिनती, अक्षर, कलर्स, शेप्स आदि। इसके अतिरिक्त मदर्स को बताया गया कि जब भी बच्चे स्कूल से आए उनके उनकी दिनचर्या के बारे में पूछें और उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देने की कोशिश करें।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

इसके अतिरिक्त मदर्स के लिए विभिन्न तरह की गेम्स जैसे कि महल बनाना, पासिंग दी पार्सल, टेल दी शेप्स का आयोजन किया गया। इसमें सभी ने बड़े ही उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान प्रिंसिपल हरि ओम ने मदर्स को संबोधित करते हुए कहा कि बचपन का समय बच्चों के लिए बहुत ही खास होता है।

इसमें वह जो सीखते है वह सारी उम्र याद रखते है इसलिए बच्चों के लिए अच्छी यादें बनाए और अनुशासन, अच्छे विचार सीखाएं ताकि वह उनसे प्रेरित होकर जीवन में आगे बढ़ सके। एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने सभी को स्कूल के नियमों को पालन करने के लिए प्रेरित किया ताकि बच्चे अच्छे से शिक्षा हासिल कर सकें।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *