डेली संवाद, चंडीगढ़। International Youth Day 2023: आज यानी 12 अगस्त को पूरे विश्व में अंतरार्ष्ट्रीय युवा दिवस (International Youth Day ) मनाया जा रहा है। यह दिन युवा पीढ़ी को उत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। किसी भी देश का भविष्य युवाओं के हाथ में होता है। देश की उन्नति युवाओं से ही होती है।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को मनाने की घोषणा साल1999 में की, तब से हर साल यह दिन यानी 12 अगस्त अंतरार्ष्ट्रीय युवा दिवस रूप में मनाया जाने लगा। आज का यह दिन विश्व भर के युवाओं को समर्पित है। आज के इस खास दिन का उद्देश्य यह है कि जीवन में युवाओं के सामने पेश होने वाली परेशानियों और मुद्दों को सुनना, समझना और उजागर करना है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी
आज का दिन युवाओं को उनकी समाजिक,आर्थिक समेत हर पहलू के प्रति युवाओं को जागरूक करना है। इसके साथ ही युवाओं की सार्थक पहल को विश्व भर में पहचान दिलाने का मौका है। इस साल अंतराष्ट्रीय युवा दिवस की थीम “हरित कौशल :एक सतत विकास की ओर” (Green Skills For Youth:Towards a Sustainable World) रखी गई हैं। यह थीम युवाओ को मज़बूत और सशक्तआकर्षित करती हैं। हर साल का थीम अलग-अलग होता है।
VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें






