डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर अमृतसर से सामने आ रही है। खबर है कि अमृतसर के तरनतारन स्थित पट्टी में नशा तस्करों और पंजाब पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में एक नशा तस्कर की मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
इसके साथ ही एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना देर रात हुई थी। जानकारी के मुताबिक पुलिस को नशा तस्करों की इनपुट मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी की। गांव कोटी सेखां से आ रही वरना कार को रुकने का इशारा किया तो उसके अंदर बैठे लोगों ने गाड़ी भगा ली।
ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी
पुलिस को उन पर शक हुआ, जिसके बाद उनका पीछा शुरू कर दिया गया। पुलिस को पीछे आते देख उन्होंने पहले पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारी। इसके बाद भी पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसके बाद जोरा सिंह नाम के नशा तस्कर को ढेर कर दिया गया। वहीं दूसरे को गिरफ्तार कर लिया।