Punjab News: मानसा और बरनाला के वृद्धाश्रम के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए किए जारी: डॉ. बलजीत कौर

Daily Samvad
3 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 328 शब्द|📅 12 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा वृद्धाश्रम मानसा और बरनाला के निर्माण के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 10.00 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। इस बात की जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज यहाँ दी।

इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि ओल्ड ऐज होम की योजना सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही है। विभाग द्वारा द मैंनटेनैंस ऑफ पेरेंट्स एंड सीनियर सिटिजऩ एक्ट, 2007 सैक्शन-19 के अंतर्गत पंजाब के सभी जि़लों में सीनियर सिटिजऩ होम्स स्थापित किये जाने हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इस एक्ट के अंतर्गत, बेसहारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए ओल्ड ऐज होम का प्रबंधन करने और जरूरतमंद बुज़ुर्गों और कमज़ोरों को पनाह देने की व्यवस्था है, बुज़ुर्गों की देखताल करने के अलावा, इन बुज़ुर्गों को भोजन, कपड़े, आवास एवं डॉक्टरी सुविधाएं भी मुफ़्त प्रदान की जाने की व्यवस्था है।

मंत्री ने बताया कि जि़ला मानसा में बनाए जाने वाले 3.5 एकड़ (29353 वर्ग गज) वृद्धाश्रम की क्षमता 72 लाभार्थियों के लिए 24 कमरो का उपबंध है। इसका 60 प्रतिशत काम मुकम्मल हो चुका है। इसके अलावा जि़ला बरनाला में बनाए जाने वाले 26 कनाल 17 मरले (31827 वर्ग गज) सीनियर सिटिजऩ होम की क्षता 72 लाभार्थियों के लिए 24 कमरों का उपबंध है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

इस वृद्धाश्रम का 82 प्रतिशत काम मुकम्मल हो चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बुज़ुर्गों के कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। राज्य सरकार द्वारा इस सम्बन्धी विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन बनाए जाने वाले वृद्धाश्रमों में बुज़ुर्गों के लिए अनुकूल माहौल सृजन करने की लगातार कोशिश की जाएगी, जिससे बुज़ुर्गों का जीवन स्तर ऊँचा उठाया जा सके।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *