Canada News: कनाडा में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के बाहर खालिस्तानियों ने लगाए पोस्टर, भारत के विदेश कमिश्नर को लिखा वांटेंड

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 366 शब्द|📅 13 Aug 2023

कनाडा। Canada News: खालिस्तान टाइगर फोर्स के कमांडर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद बौखलाए खालिस्तानियों ने कनाडा के मंदिर के बाहर पोस्टर लगाए हैं। भारत के विदेश कमिश्नर की तस्वीरें लगा उन्हें वांटेड लिखा है। पोस्टर लगाने वाले खालिस्तानियों की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है। ये पोस्टर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के बाहर लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

पोस्टर में हरदीप निज्जर की फोटो लगा उसकी मौत का जिम्मेवार भारत के विदेश हाई कमिश्नर के सदस्यों को बताया है। इसमें भारत के हाई कमिश्नर संजय कुमार वर्मा, टोरंटो में दूतावास जनरल अपूर्वा श्रीवास्तव और कमिश्नर सदस्य मनीष की तस्वीर लगाई है। बता दें कनाडा स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में अप्रैल 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नतमस्तक हुए थे।

जिला जालंधर के गांव भारपुरा में जन्मे आतंकी हरदीप सिंह निज्जर (45) की हत्या 18 जून को हुई थी। निज्जर पर सरकार ने 10 लाख का इनाम भी रखा था। एक गुरुद्वारे के बाहर बाइक पर आए दो लोगों ने उसे गोली मार दी थी। हरदीप सिंह निज्जर सरे में एक गुरुद्वारे का प्रमुख था। जुलाई 2022 में NIA ने उसे भगौड़ा घोषित किया था। बताया जाता है कि उसे अपने ही संगठन के लोगों से खतरा था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

अभी तक की जांच में सामने आया है कि निज्जर को रिपुदमन मलिक की हत्या का बदला लेने के लिए मारा गया है। रिपुदमन सिंह 1985 में एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने के मामले में आरोपी था। 14 जुलाई, 2022 को वैंकूवर में उसकी हत्या कर दी गई थी। इसका शक हरदीप सिंह निज्जर पर था।

हरजीत सिंह निज्जर आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू का करीबी था। NIA की 40 आतंकियों की लिस्ट में निज्जर का भी नाम था। सितंबर 2022 में ब्रैंपटन शहर में खालिस्तान के हक में रेफरेंडम करवाने में भी उसकी भूमिका थी। NIA के मुताबिक, निज्जर 31 जनवरी 2021 को जालंधर में हिंदू पुजारी कमलदीप शर्मा की हत्या की साजिश में शामिल था।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *