Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब में हाई अलर्ट, पूरे राज्य में दिन-रात चौकसी

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Independence Day 2023: सीमावर्ती राज्य होने के कारण स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पंजाब हाई अलर्ट पर है। डीजीपी गौरव यादव करीब एक सप्ताह से प्रदेश के विभिन्न स्थानों का दौरा कर रहे हैं। खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर पुलिस द्वारा दिन-रात चौकसी बरती जा रही है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

यहां हम आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और कैबिनेट मंत्री विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। देश विरोधी ताकतें ऐसे मौके की फिराक में रहती हैं, जिसके चलते केंद्रीय एजेंसियां ​​भी सक्रिय हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर निगरानी बढ़ाने और मुख्य सड़कों पर नाकाबंदी करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में मालवा और माझे की पुलिस रेंज का भी दौरा किया है। इसके अलावा रविवार को डीजीपी ने भी लुधियाना में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

MANIPUR । संसद के बाहर जंजीरों में जकड़े नजर आए MP SUSHIL RINKU | Daily Samvad

















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *