Independence Day 2023: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप में स्वतंत्रता दिवस की धूम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 337 शब्द|📅 14 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। Independence Day 2023: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड), बी .एड कॉलेज तथा मैनेजमेंट कॉलेज के प्रत्येक विद्यार्थी ने आजा़दी के अमृत महोत्सव में भाग लेकर अपने तिरंगे व देश के प्रति सम्मान प्रकट किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने मातृभूमि की अद्भुत कविताएँ सुनाकर देशभक्ति का जज़्बा जगाया तथा विद्यालय को देश-प्रेम से सराबोर कर दिया। ‘मेरी माटी, मेरा देश’ थीम के अंतर्गत नृत्य,संगीत , रोल प्ले भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर मेकिंग गतिविधियाँ करवाईं गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह दिखाया।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

पूरा सप्ताह चलने वाली इन गतिविधियों में इनोकिड्स के नन्हे मुन्नों के लिए ‘रिजॉयस ऑफ़ फ्रीडम’ का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चे विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में सजकर आए और उन्होंने उनकी महान कुर्बानियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। विद्यालय के प्रांगण को तिरंगे के रंगों से सजाया गया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम्’ के नारों से विद्यालय परिसर गूँज उठा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

विशेष प्रार्थना सभा के दौरान सभी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत करवाया गया और विशेष रूप से आयोजित ‘मेरी माटी, मेरा देश’ गतिविधि में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। कक्षा नवम के विद्यार्थियों से देशभक्ति गायन प्रतियोगिता करवाई गई। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद दिलाने के लिए विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने सबका मन मोह लिया।

इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की एनएसएस इकाई ने ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान के तहत औषधीय वृक्षारोपण अभियान और हमारे राष्ट्रीय नायकों के जीवन और योगदान पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। स्कूल्स व कॉलेजिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और राष्ट्रगान गाया गया।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *