डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाबी सिंगर मनप्रीत सिंह उर्फ सिंगा (Singga) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सिंगा की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ने वाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुतबिक सिंगा पर एक बार फिर FIR दर्ज हुई है। जानकारी के मुताबिक अमृतसर के अजानाला थाने में यह केस दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक मसीह भाईचारे की शिकायत पर सिंगा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि मसीह भाईचारे ने गीत ‘स्टिल अलाइव’ को लेकर एतराज जताया है। जिसको लेकर उन्होंने अजनाला थाने में एफ.आई.आर. दर्ज की है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी
यहां हम आपको बता दे कि गत दिवस भी सिंगा पर कपूरथला में एक एफ.आई.आर. दर्ज हुई है। सिंगा पर अश्लीलता फैलाने व गन कल्चर ग्लोरीफाई करने का केस दर्ज किया गया है। थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने भीमराव युवा फोर्स के अध्यक्ष की शिकायत पर गायक सहित 5 लोगों को नामजद किया है।