Punjab News: पंजाब पुलिस के 2 PPS अफसरों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक, 7 PPS अफसरों को मुख्यमंत्री मैडल से किया जाएगा सम्मानित, पढ़ें नाम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 345 शब्द|📅 14 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार की सिफ़ारिशों पर पंजाब के राज्यपाल ने आज स्वतंत्रता दिवस-2023 के मौके पर मुख्यमंत्री रक्षक पदक पुरस्कार और ड्यूटी के प्रति शानदार समर्पण के लिए मुख्यमंत्री मैडल से सम्मानित किये जाने वाले पंजाब पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों के नामों का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री रक्षक पदक पुरस्कार के लिए नामांकित किये गए 4 अधिकारियों/ कर्मचारियों में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के दो पीपीएस अधिकारी एआईजी सन्दीप गोयल और डीएसपी बिक्रम बराड़ शामिल हैं और बाकी दो मुलाजि़मों में इंस्पेक्टर पुशविन्दर सिंह और कॉन्स्टेबल नवनीत सिंह शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इसी तरह ड्यूटी के प्रति शानदार समर्पण के लिए मुख्यमंत्री मैडल के लिए चुने गए अधिकारियों/ कर्मचारियों में सात पीपीएस अधिकारी एसएसपी फिऱोज़पुर भुपिन्दर सिंह, एआईजी ज़ोनल सीआईडी पटियाला आलम विजय सिंह, एसपी इन्वेस्टिगेशन तरनतारन विशालजीत सिंह, डीएसपी एसटीएफ लुधियाना रेंज दविन्दर कुमार शामिल हैं।

इसके अलावा डीएसपी ऑपरेशन संजीवन गुरू, डीएसपी फ्लाइंग सक्वेड विजीलैंस ब्यूरो बरिन्दर सिंह और डी.एस.पी. पी.ए.पी. ट्रेनिंग सैंटर जालंधर सुभाष चंद्र अरोड़ा के अलावा इंस्पेक्टर शिव कुमार, एसआई गुरिन्दर सिंह, एसआई सुरेश कुमार, एसआई अक्षयदीप सिंह, एएसआई इकबाल सिंह, एएसआई हरविन्दर सिंह, एएसआई दिनेश कुमार और एएसआई सुरिन्दरपाल सिंह शामिल हैं।

Punjab News: पंजाब पुलिस के 2 PPS अफसरों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक, 7 PPS अफसरों को मुख्यमंत्री मैडल से किया जाएगा सम्मानित, पढ़ें नाम

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने अवॉर्ड विजेताओं को बधाई दी और पंजाब पुलिस के अधिकारियों/ कर्मचारियों की सेवाओं को मान्यता देने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यताएं पुलिस बल को और अधिक लगन और समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

डीजीपी ने दी बधाई

डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने सीनियर पुलिस कप्तान (एसएसपी) चंडीगढ़ कंवरदीप कौर और डिप्टी सुपरीटेंडैंट ऑफ पुलिस (डीएसपी हैडक्वाटर) पटियाला दलबीर सिंह को साल 2023 के लिए ‘जांच में उत्तमता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री मैडल’ से सम्मानित किये जाने के लिए बधाई दी।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *