Punjab News: एंटी क्राइम-एंटी ड्रग्स टीम फिरोजपुर द्वारा विशाल मेडिकल कैंप सफलतापूर्वक संपन्न

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 329 शब्द|📅 14 Aug 2023

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: एंटी क्राइम एंटी ड्रग टीम फिरोजपुर द्वारा फ्री मेडिकल कैंप शीतला मंदिर फिरोजपुर छावनी में लगाया गया। इस कैंप में लगभग 250 मरीज देखे गए। जानकारी देते हो सबसे पहले डॉक्टर प्रदीप गर्ग कैंसर स्पेशलिस्ट फरीदकोट मेडिकल कॉलेज ने बताया कि फरीदकोट मेडिकल कॉलेज का एक यूनिट फाजिल्का मैं लगभग तैयार हो चुका है।

Punjab News: एंटी क्राइम-एंटी ड्रग्स टीम फिरोजपुर द्वारा विशाल मेडिकल कैंप सफलतापूर्वक संपन्न

वहां कैंसर की ओपीडी की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने लोगों को जागरूक करने के लिए बताया कि उन्होंने एक वीडियो तैयार की हुई है जिसमें लोगों को कैंसर से बचने के लिए जानकारी दी गई है। उन्होंने सभी सामाजिक संस्थाओं को कहा कि अगर किसी ने भी कैंसर जागरूक कैंप लगाना हो तो वह उनसे पेनड्राइव लेकर एलसीडी पर प्रोजेक्ट रिपोर्ट के साथ वीडियो दिखाकर लोगों को जागरूक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

डॉ प्रदीप गर्ग ने बताया कि फिरोजपुर में पीजीआई आने पर कैंसर की ओपीडी की जाएगी। यह फिरोजपुर के लोगों के लिए गर्व की बात है। जानकारी देते हुए एंटी क्राइम एंटी ड्रग्स इंडिया फिरोजपुर के प्रधान नवीन शर्मा ने बताया कि इस कैंप में डॉक्टर जी आर गोराया एमडी मेडिसिन फिरोजपुर सिविल अस्पताल, डॉक्टर नवीन सेठी स्किन स्पेशलिस्ट सिविल अस्पताल फिरोजपु, डॉक्टर र्शील सेठी बच्चों के माहिर, डॉक्टर ईशान सेठी, डॉक्टर प्रदीप गर्ग कैंसर के माहिर, डॉ हर्षा शर्मा दातों के माहिर, डॉक्टर अवतार सिंह ऑडियोलॉजिस्ट, इन सभी डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दी।

Punjab News: एंटी क्राइम-एंटी ड्रग्स टीम फिरोजपुर द्वारा विशाल मेडिकल कैंप सफलतापूर्वक संपन्न

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

इस कैंप में फ्री दवाइयां भी दी गई। इसके अलावा बीएमडी चेकअप कैंप भी लगाया गया। मंच पर बोलते हुए संस्था के प्रधान नवीन शर्मा ने बताया कि हम इस तरह के कैंप हर 15 दिन में सिलेक्टेड एक गांव में लगाया करेंगे जिस गांव को लगभग 15 गांव साथ लगते हो हर उस कैंप में मेडिसिन फ्री तथा 3 डॉक्टर उपलब्ध होंगे।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *