Punjab News: पंजाब में 1 लाख रुपए लेकर SDO ने जारी कर दी फर्जी NOC, पकड़े जाने पर हुआ बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 232 शब्द|📅 14 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा आज जि़ला गुरदासपुर के बटाला में तैनात माइनिंग (खनन) विभाग के एस.डी.ओ. काबल सिंह को 1 लाख रुपए रिश्वत लेने और नकली एन.ओ.सी. जारी करने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि गुरदीप सिंह निवासी गाँव शकाला ने 08- 06- 2023 को एंटी करप्शन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके दोस्त जसवंत सिंह निवासी गाँव माड़ी बुचीयां ने अपनी चार कनाल ज़मीन में से मिट्टी उठवाने की मंज़ूरी लेने के लिए एस.डी.ओ. काबल सिंह से संपर्क किया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

मुलजि़म एस.डी.ओ. ने जसवंत सिंह से 1 लाख रुपए रिश्वत लेकर मिट्टी उठाने सम्बन्धी खनन विभाग की नकली एन.ओ.सी. जारी कर दी। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत थाना विजीलैंस ब्यूरो, अमृतसर रेंज में तारीख़ 14- 08- 2023 को आई.पी.सी. की धारा 420, 465, 467, 468, 471 और भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत एफ.आई.आर. नम्बर 28 दर्ज करके एस.डी.ओ. काबल सिंह को गिरफ़्तार कर लिया है।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *