Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, T20 में 1000 रनों का आंकड़ा किया पार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 238 शब्द|📅 14 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की T20 सीरीज़ में शानदार फॉर्म में दिखाई दिए। उन्होंने सीरीज़ के निर्णायक मुकाबले में 61 रनों की पारी खेली। हालांकि उनकी पारी भारत को जीत नहीं दिला सकी। लेकिन सूर्या ने इस साल एक बार फिर टी20 में 1000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

सूर्या टी20 में दो सालों में लगातार 1000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने। इससे पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल ने 2019 और 2020 में लगातार टी20 में 1000 से ज़्यादा रन बनाए थे। अब सूर्या ये कारनामा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। सूर्या ने 2022 और 2023 में लगातार दोनों साल टी20 में 1000 से ज़्यादा रन बनाए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

वेस्टइंडीज़ दौरे पर टी20 सीरीज़ में टी20 इंटरनेशनल के नंबर वन बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने 5 मैचों की 4 पारियों में 41.50 की औसत और 146.90 के स्ट्राइक रेट से 166 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले। वहीं उन्होंने सीरीज़ में 16 चौके और 8 छक्के जड़े। हालांकि इससे पहले खेली गई वनडे सीरीज़ में सूर्या फ्लॉप दिखे थे।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *