⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 149 शब्द|📅 15 Aug 2023
डेली संवाद, मुंबई। Akshay Kumar: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को भारतीय नागरिकता मिल गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। अक्षय कुमार ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘दिल और नागरिकता, दोनों हिंदुस्तानी हैं।’
ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी
आपको बता दें कि अक्षय कुमार को कनाडाई नागरिक बताकर काफी ट्रोल किया गया था। इसके बाद आखिरकार एक्टर को भारतीय नागरिकता मिल गई है और ट्रोल्स का मुंह भी बंद हो गया है। यहां यह कहना गलत नहीं होगा कि 77वां स्वतंत्रता दिवस अक्षय कुमार के लिए खुशियां लेकर आया है, क्योंकि आज ही के दिन उन्हें भारतीय नागरिकता मिली है।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें








