Government Jobs: 10वीं पास के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी; 81,100 रुपए तक मिलेगी सैलरी, 4 सितंबर तक करें अप्लाई

Daily Samvad
2 Min Read
Job
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 273 शब्द|📅 15 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Government Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन कोस्ट गार्ड ने 10 अलग-अलग पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसमें शामिल होने के लिए 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार 4 सितंबर तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। इसके बाद रिटन टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा।

इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती के तहत स्टोर कीपर, इंजन ड्राइवर, ड्रॉफ्ट्समैन, सिविलियन मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर, फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर, स्किल्ड वेल्डर, लश्कर, एमटीएस (चपरासी), एमटीएस (स्वीपर), अनस्किल्ड लेबर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली भर्ती में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 19 हजार 900 रुपए से लेकर 81 हजार 100 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को योग्यता के अनुसार शार्टलिस्ट कर रिटन टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। रिटन टेस्ट में जनरल नॉलेज, मैथमैटिक्स, जनरल इंग्लिश और संबंधित ट्रेड विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को पोस्टिंग दी जाएगी। हालांकि पोस्टिंग से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इंडियन कोस्ट कार्ड सिविलियन वैकेंसी के लिए उम्मीदवार का दसवीं और बाहरवीं पास होना जरुरी है। हालांकि पद के अनुसार आईटीआई -डिप्लोमा होना चाहिए। भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 साल से काम और 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि उम्मीदवार को आयु सीमा में सरकारी नियमो के अनुसार छूट भी दी जाएगी।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *