Punjab News: मुख्यमंत्री द्वारा ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के पोर्टल की शुरुआत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 354 शब्द|📅 15 Aug 2023

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: राज्य में खेलों को प्रफुल्लित करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज नए पोर्टल www.khedanwatanpunjabdia.com की शुरुआत की, जिसके साथ इसी महीने की 29 तारीख़ से शुरू होने जा रही ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी इस पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समागम के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछले साल करवाई ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ को लोगों ने बहुत स्वीकृति दी थी। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि इस खेल समारोह में छह अलग-अलग उम्र वर्गों में तीन लाख से अधिक खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन खिलाडिय़ों ने 30 खेल कैटागेरियों में ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर के अलग-अलग मुकाबलों में हिस्सा लिया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल भी यह खेल मुकाबले 29 अगस्त से शुरू होंगे, जिसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी इस पोर्टल पर ऑनलाईल आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पाँच नयी खेल साईकलिंग, घुडसवारी, रगबी, वुशू और वॉलीबॉल शूटिंग भी शामिल की गई हैं, जो राज्य में खेल को और अधिक प्रफुल्लित करने के लिए सरकार का विनम्र सा प्रयास है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में खेल का माहौल सृजन करने के लिए सरकार हर संभव यत्न कर रही है, जिससे नौजवानों की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह खेल इस दिशा की ओर रचनात्मक कदम है, क्योंकि यह खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उपयुक्त मंच प्रदान कर रही हैं। भगवंत सिंह मान ने ज़ोर देकर कहा कि यह खेल राज्य सरकार को खिलाडिय़ों की ख़ूबियाँ और कमज़ोरियों की पहचान करने में भी मदद करेंगी, जोकि भविष्य में होने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए उनको तैयार करने के लिए लाभप्रद सिद्ध होंगी।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *