Punjab Weather Update: भाखड़ा बांध का एक बार फिर बढ़ा जलस्तर, अलर्ट जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 285 शब्द|📅 15 Aug 2023

डेली संवाद, नंगल। Punjab Weather Update: लगातार हो रही बारिश पंजाब के लोगों के लिए काफी खतरा साबित हो रही है। इसी के बीच अब खबर सामने आ रही है कि भाखड़ा बांध का जलस्तर बढ़ने लगा है जोकि पंजाब के लोगों के लिए चिंता की बात है।

आपको बता दे कि पिछले दिनों में हिमचाल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन और बादल फटने के कारण भाखड़ा बांध का जलस्तर बढ़ने लगा है। अब जानकारी मिली है कि भाखड़ा बांध का जल स्तर आज 1676.37 फीट तक पहुंच गया। भाखड़ा बांध में पानी की आवक 120556 क्यूसेक दर्ज की गई, जबकि भाखड़ा बांध से टरबाइन के माध्यम से केवल 40591 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

वहीं भाखड़ा बांध के फ्लैट गेटों से केवल 50162 क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया। नंगल बांध से नंगल हाइडल नहर में 12350 क्यूसेक, आनंदपुर साहिब हाइडल नहर में 10150 क्यूसेक और सतलुज नदी में 36300 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। भाखड़ा बांध अभी भी खतरे के निशान 1680.04 फीट से नीचे है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

बता दें कि भाखड़ा बांध कल खतरे के निशान से सिर्फ 9 फीट दूर था। भाखड़ा बांध में जलस्तर 1671.27 फीट तक पहुंच गया है जबकि खतरे का निशान 1680 फीट पर है। बता दें कि पहले 19,400 क्यूसेक पानी छोड़ा जाता था, अब नंगल डैम से 27,500 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। पिछले दिन बांध में पानी खतरे के निशान से महज 11 फीट नीचे था और 1669 फीट के करीब पहुंच गया था।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *