डेली संवाद, बरनाला। Double Murder In Punjab: पंजाब के बरनाला से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बरनाला के गांव सेखा में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गांव सेखा में कुछ अज्ञात हमलावरों ने मां और बेटी की तेजदार हथियार से हत्या कर दी है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी
इस दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि देर रात घर कुछ अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर मां-बेटी पर तेजधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं इस हमले में मृतका का पति भी गंभीर घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजदीप सिंह अपने ससुराल गांव सेखा में घर जमाई बनकर रह रहा था। मंगलवार रात अज्ञात लोग घर में घुसे और पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में राजदीप की सास हरबंस कौर और पत्नी परमजीत कौर की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
वहीं राजदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हमले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सी.सी.टी.वी को भी खंगाला जा रहा है ताकि हमलावरों का पता लगाया जा सके।