Flood In Punjab: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया डेरा ब्यास, दिए 2 करोड़ रुपये

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, पंजाब। Flood In Punjab: डेरा ब्यास ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए ‘मुख्यमंत्री राहत कोष’ में 2 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक डेरा ब्यास प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को चेक सौंपा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए आज कहा कि सरकार इस कार्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। डेरा ब्यास के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की मदद के लिए ‘मुख्यमंत्री राहत कोष’ के लिए 2 करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इस कठिन समय में लोगों की मदद के लिए आगे आने के लिए लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि लोगों को समय पर सहायता सुनिश्चित करने की जरूरत है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों द्वारा दिया गया एक-एक पैसा पीड़ित लोगों को बड़ी राहत पहुंचाएगा।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

MANIPUR । संसद के बाहर जंजीरों में जकड़े नजर आए MP SUSHIL RINKU | Daily Samvad













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *