डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर केंद्रीय से आम आदमी पार्टी विधायक रमन अरोड़ा ने आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जालंधर शहर से संबंधित दर्जनों विकास प्रोजेक्टों पर विधायक द्वारा मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की। इसके साथ ही विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि सीएम मान पंजाब की तरक्की, खुशी और विकास को लेकर समर्पित है और इसी कार्य पर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
विधायक रमन अरोड़ा ने कहा सीएम मान की सरकार में जालंधर सहित पंजाब के हर कोने के विकास के लिए किसी भी प्रकार के फंड की कमी नहीं है। पहली बार पंजाब को एक ऐसा मुख्यमंत्री मिला जो पंजाब को तरक्की की राह पर लेकर जाना चाहता है।
विधायक रमन अरोड़ा ने कहा मुझे बहुत खुशी है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों के हितों के हर प्रोजेक्ट को मानते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए जारी किए की जालंधर शहर के विकास के लिए और लोगों के लोकहित कार्यों के लिए किसी भी प्रकार की अड़चन नहीं आनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी
रमन अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के सच्चे सुपुत्र होने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और इतिहास इस बात का गवाह बनेगा कि पंजाब को वापस सोने की चिड़िया बनाने के लिए मुख्यमंत्री मान ने दिन रात मेहनत की और पंजाब को तरक्की की राह पर लेकर गए। रमन अरोड़ा ने सीएम मान का जालंधर शहर के लिए करोड़ों रुपए के विकास कार्य शुरू करवाने के लिए भी धन्यवाद किया।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
वहीं भगवंत मान ने विधायक रमन अरोड़ा को कहा कि आप जालंधर की तरक्की खुशहाली विकास और जालंधर वासियों के लोकहित में जो भी योजनाएं और प्रोजेक्ट लाना चाहते हैं आप उन्हें लाएं हम सरकार की तरफ से हर लोकहित के प्रोजेक्ट को लोगों को समर्पित करेंगे।
इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री द्वारा मिले अटूट प्यार के लिए उनका धन्यवाद किया और जालंधर शहर वासियों की तरफ से जालंधर के लिए विशेष रूप से विकास कार्यों को लेकर करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट देने के लिए भी सीएम मान का धन्यवाद किया।