Punjab News: रोड नैटवर्क को मज़बूत करने के लिए कवायद जारी : हरभजन सिंह ETO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 300 शब्द|📅 16 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के लोक निर्माण और बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा है कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के सड़क नैटवर्क को मज़बूत करने के लिए विशेष पहुँच अपनाई है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग ( पी. डब्ल्यू. डी) नयी सड़कें बनाने के साथ-साथ अन्य सड़कों की मुरम्मत को यकीनी बनाने के विभिन्न प्रोजेक्टों पर काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

लोक निर्माण मंत्री करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से बेगोवाल-मियानी सड़क की विशेष मुरम्मत का उद्घाटन करने के उपरांत होशियारपुर जिले के उड़मुड़ में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ उड़मुड़ से विधायक स. जसवीर सिंह राजा गिल और होशियारपुर के डिप्टी कमिश्नर श्री कोमल मित्तल भी मौजूद थे।

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि 7.45 किलोमीटर लम्बी और 7 मीटर चौड़ी बोगोवाल-मियानी सड़क मुकेरियां, दसूहा और टांडा हलकों को कपूरथला और जालंधर जिलों के साथ जोड़ती है। उन्होंने कहा कि इस सड़क की पिछली मुरम्मत जून 2014 के दौरान हुई थी। उन्होंने कहा कि इस अहम सड़क की मुरम्मत को 9 सालों से अनदेखा किया गया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

सूबे मेंआम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर विधायक स. जसवीर सिंह राजा गिल द्वारा इस सड़क का निर्माण का मामला उनके ध्यान में लाया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि इस सड़क की विशेष मुरम्मत का काम समयबद्ध ढंग से मुकम्मल किया जाये। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह की लापरवाही और समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *