डेली संवाद, खन्ना। Punjab News: पंजाब के खन्ना से बड़ी खबर है। खन्ना के सिविल अस्पताल के अंदर दो युवकों की नशे का टीका लगाते वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में एक युवक अपने दूसरे साथी की टांग पर टीका लगाता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो अस्पताल में पानी की टंकी के पास का बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
प्राथमिक जांच में पता चला कि दोनों युवक नशे के आदी हैं। सिविल अस्पताल से दोनों नशा मुक्ति वाली गोलियां लेने पहुंचे थे। वीडियो वायरल हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। बता दें कि पंजाब में सिरिंज और नशे की कोई भी दवा बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं दी जाती। मगर फिर भी युवकों को सिरिंज कहां से मिली। इस पर पुलिस जांच कर ही है।
खन्ना में पहले ही नशे की ओवरडोज से कई मौतें हो चुकी हैं। टीका लगाने वाले युवाओं की तलाश की जा रही है। डीएसपी राजेश कुमार ने कहा- इस मामले में जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरी जानकारी देंगे। वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी अमनीत कौंडल ने तुरंत दोनों युवकों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे।
ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी
डीएसपी राजेश कुमार की टीम ने दोनों युवकों को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया। युवकों की पहचान खन्ना के रहने वाले शमशान बाबू और रविंदर गोल्डी के तौर पर हुई। इनके खिलाफ सिटी थाना 2 में नशा करने के आरोप में केस दर्ज किया गया। इनके खिलाफ पहले भी केस दर्ज हैं।