Weather Update Today: पहाड़ों में जाने की सोच रहे हैं तो कैंसिल कर दें प्रोग्राम, अगले 5 दिनों तक हिमाचल और उत्तराखंड में होगी मूसलाधार बारिश, भूस्खलन की चेतावनी

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 593 शब्द|📅 16 Aug 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Weather Update Today: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अपडेट के मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश में और अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तराखंड और पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह में भी बहुत भारी वर्षा हुई। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 3-4 दिनों के बीच देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के सफदरजंग, पालम, लोधी रोड, रिज क्षेत्र और आयानगर में 41 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। इस बार दिल्ली का मानसून सामान्य से दो दिन पहले ही 25 जून को आ गया था। मौसम विभाग के 15 अगस्त को दिए अपडेट के मुताबिक, अगले एक हफ्ते में दिल्ली में मध्यम या भारी वर्षा के कोई आसार नहीं बन रहे।

यहां तक कि बूंदाबांदी या हल्की वर्षा होने की उम्मीद भी कम ही है। इस वजह से दिल्ली में बारिश के आंकड़े और भी कम होने के आसार हैं। IMD के अनुसार, आज (16 अगस्त) दिल्ली का मौसम शुष्क हो जाएगा। दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई जा रही है। बात करें यमुना जलस्तर की तो पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण यमुना का जलस्तर 205.33 मीटर को पार कर गया है, जो खतरे के निशान तक पहुंच गया है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश

मौसम विभाग ने 15 से 18 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बादल फटने की घटनाएं भी सामने आई हैं। मंडी, शिमला और कांगड़ा जिले में हालात बद से बदतर हो चुके हैं। वहीं, अब राहत एवं बचाव कार्यों में भारतीय सेना भी जुट गई है। बता दें कि मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान पर बादल छाए रहेंगे। मंडी, सोलन, कांगड़ा, हमीरपुर व ऊजा जिलों में अधिक बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। भारी बारिश को देखते हुए राज्य में 17 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। राज्य शिक्षा बोर्ड ने यह आदेश जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में मानसून का मौसम 24 जून को शुरू हुआ। अधिकारियों के अनुसार, मानसून के कारण विभिन्न कारणों से 257 लोगों की जान चली गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में बड़ा हादसा, 35 सवारियों से भरी बस फ्लाईओवर चढ़ते ही पलटी

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 15 से 18 अगस्त के बीच ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, 15 से 17 अगस्त तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 16 और 17 तारीख को गंगीय पश्चिम बंगाल, 15 से 18 तारीख के दौरान झारखंड में हल्की/मध्यम छिटपुट से लेकर काफी तेज बारिश होने की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से लेकर भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पू्र्वोत्तर भारत के लिए 15 से 18 अगस्त तक का बारिश अलर्ट जारी किया है।

IMD के मुताबिक, 17 और 18 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी हल्की/मध्यम छिटपुट बारिश होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं, अगले छह दिनों के दौरान इन क्षेत्रों के शेष हिस्सों में हल्की वर्षा की संभावना है।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *