Jalandhar News: जालंधर में कोठी पर कब्जे को लेकर जमकर हंगामा, युवती का रो-रो कर बुरा हाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 334 शब्द|📅 17 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के ग्रेटर कैलाश कालोनी में एक कोठी को लेकर आज जबरदस्त हंगामा हुआ। बैंगलोर से आई युवती सिमरन ने दावा किया है कि ग्रेटर कैलाश में उसकी कोठी है, जिस पर किसी ने जबरन कब्जा कर लिया। उक्त युवती ने पुलिस को बुलाया तो पुलिस ने उल्टे कोठी में ताला लगाकर सभी को बाहर निकाल दिया।

Jalandhar News: जालंधर में कोठी पर कब्जे को लेकर जमकर हंगामा, युवती का रो-रो कर बुरा हाल
ग्रेटर कैलाश में कोठी पर कब्जे के कारण रोती सिमरन
ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

इसके बाद वहां जबरदस्त हंगामा हुआ। बैंगलोर से आई युवती सिमरन ने आरोप लगाया कि जालंधर के कुछ दबंग लोग उसकी कोठी पर कब्जा करना चाहते हैं। हालांकि कुछ देर बाद वहां एक और पक्ष पहुंचा और उन्होंने इस कोठी को लेकर पारिवारिक विवाद बताया। उन्होंने कहा कि इस संपत्ति का मामला कोर्ट में है।

Jalandhar News: जालंधर में कोठी पर कब्जे को लेकर जमकर हंगामा, युवती का रो-रो कर बुरा हाल
बलराज की तरफ से मौके पर पहुंचे रूपेश चुघ

इस दौरान उक्त पक्ष ने कहा कि इस कोठी की बयाना दे चुके हैं। जबकि बैंगलोर से आई युवती सिमरन ने आरोप लगाया है कि उसका भाई माइनर है, वह किसी को रजिस्ट्री नहीं कर सकता है। युवती ने बलराज नाम के दबंग पर कोठी पर कब्जा करने का आरोप लगाया। मौके पर पुलिस भी पहुंची है।

Jalandhar News: जालंधर में कोठी पर कब्जे को लेकर जमकर हंगामा, युवती का रो-रो कर बुरा हाल
महिला ने कोठी पर कब्जा करने का लगाया आरोप
ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

मौके पर पहुंचे रूपेश चुघ ने बताया कि उक्त कोठी की युवती की मां ने केपी टूअर एंड ट्रैवल्स के मालिक बलराज खन्ना से बयाना किया है। बलराज वहां कोठी की साफ सफाई करवा रहे थे। इस दौरान आज एक युवती ने आकर हंगामा किया। युवती का दावा है कि यह कोठी उसके नाम पर है। फिलहाल मौके पर पुलिस ने मामले को शांत करवाया और दोनों पक्षों से दस्तावेज मांगा है।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *