Punjab News: लव मैरिज से नाराजगी, घर बुलाकर छत से दे दिया धक्का, युवक की मौत

Daily Samvad
3 Min Read
died
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 329 शब्द|📅 17 Aug 2023

डेली संवाद, फिरोजपुर (सुनील प्रभाकर)। Punjab News: डीसी दफ्तर के बाहर शादीशुदा नौजवान का शव रखकर प्रदर्शन किया गया। धरना दे रहे मृतक युवक के परिवार वालों का आरोप है की युवक के प्रेम विवाह से खफा उनकी बहू के घर वालों ने बहू की मासी के बेटे की शादी में बुलाया और छत से धक्का देकर हत्या कर दी अपने दामाद की, लेकिन पुलिस मामला दर्ज नही कर रही है।

ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

मृतक युवक के परिवार वालों ने कहा है कि जिला फिरोजपुर के गांव शेखुवाला के रहने वाले है, युवक ने फिरोजपुर के ही गांव गोकूवाला की रहने वाली एक युवती को घर से भगा के उसके साथ लव मैरिज की थी। युवती के परिवार वाले इस लव मैरिज से नाराज थे। इसी बीच युवती की जलालाबाद मे रहती मासी के बेटे की शादी तय हो गई।

युवती के परिवार वालों ने साजिश के तहत अपने दामाद को और बेटी को शादी मे आने का न्यौता भेजा। युवक इस झांसे मे आ गया कि पत्नी के घरवालों ने उसे माफ कर दिया है और इसी लिए शादी मे आने का न्यौता भेजा है। युवक 13 तारीख को अपने गांव से जलालाबाद अपनी मासी सास के बेटे की शादी में हिस्सा लेने के लिए पहुंचा लेकिन रात को उसकी पत्नी के घर वालों ने उसे हत्या की इरादे से छत से नीचे धक्का दे दिया।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

जिंदगी मौत के बीच जूझ रहे युवक को पहले फरीदकोट से बठिंडा तो बड़े अस्पताल में दाखिल करवाया गया लेकिन आज इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस सब कुछ जान कर भी नादान बनी हुई है और युवक की हत्या करने के आरोपियों उसके ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कर रही है।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *