Punjab Weather: पंजाब के 8 जिलों में बाढ़, तीन जिलों में टूटे बांध, कई गांव डूबे, इलाका खाली करवाने में जुटा प्रशासन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 413 शब्द|📅 17 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर/अमृतसर/चंडीगढ़। Punjab Weather: पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब के 8 जिले बाढ़ की चपेट में आए गए हैं। भाखड़ा डैम के फ्लड गेट खोले जाने से सतलुज नदी के बढ़े जलस्तर ने रूपनगर में असर दिखाया है। वहीं पौंग डैम से छोड़े पानी ने होशियारपुर, गुरदासपुर, कपूरथला के बाद अब अमृतसर, तरनतारन और फिरोजपुर को अपनी चपेट में ले लिया है।

पौंग डैम से छोड़े पानी से गुरदासपुर में सबसे अधिक मार देखने को मिल रही है। वहीं होशियारपुर के कई गांवों को खाली करवाया जा चुका है। कपूरथला के विधानसभा क्षेत्र भोलाथ के गांवों में कई मवेशी बाढ़ के पानी में बह गए। वहीं अब ब्यास ने अमृतसर, तरनतारन व फिरोजपुर में भी असर डालना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

उधर, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने सभी मंत्रियों, विधायकों और अफसरों को अलर्ट किया है। उन्होंने सभी को निर्देश दिया है कि बाढ़ग्रस्त इलाके में पहुंचे और लोगों की मदद करें। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि फिलहाल हालात काबू में है। मुख्यमंत्री मान बाढ़ के हालातों पर राज्य के लोगों को 11 बजे संबोधित करेंगे।

उधर, गुरदासपुर के डीसी हिमांशू अग्रवाल ने लोगों को सुरक्षित जगह पर रहने की हिदायत दी है। डीसी गुरदासपुर ने जानकारी दी कि पौंग डैम से तकरीबन 20 हजार क्यूसेक पानी को छोड़ना कम किया गया है। जिसके बाद गुरदासपुर व बाढ़ ग्रस्त एरिया में 9 इंच तक पानी कम हुआ है। शाम तक और भी अधिक पानी कम होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

वहीं, अमृतसर के गांव शेरोबागा के घर पानी की चपेट में आ गए। जिसके बाद शाम लोगों को रेस्क्यू करने का काम शुरू किया गया। NDRF की टीमों ने इस दौरान मोर्चा संभाला और 26 लोगों को 30 पालतू जानवरों को सुरक्षित निकाला। इसी दौरान गांव के गुरुघर में रखे श्री गुरु ग्रंथ साहिब को भी सम्मान सहित सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है।

अमृतसर के ब्यास में नदी खतरे के निशान 744 गेज को छू गई है, वहीं ब्यास नदी में पानी का बहाव 1.40 लाख क्यूसेक आंका जा रहा है। अमृतसर से आगे तरनतारन व फिरोजपुर में भी ब्यास का असर दिखने लगा है। तरनतारन में गांव धुंदा में धुस्सी बांध टूट गया है। जिससे 15 हजार एकड़ जमीन पानी में डूब गई है।

VIDEO – जंजीरों में जकड़े नजर आए जालंधर के सांसद सुशील रिंकू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *