Crime News: यूनिवर्सिटी में हंगामा, धरने पर बैठे छात्र, स्टीडेंट्स का आरोप- शेयर किए जा रहे गर्ल्स स्टूडेंट के फोटो

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 297 शब्द|📅 18 Aug 2023

डेली संवाद, अजमेर। Crime News: अजमेर के किशनगढ़ स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि यूनिवर्सिटी में छात्रों द्वारा काफी हंगामा किया जा रहा है। इसके साथ ही छात्र धरने पर बैठ गए है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक लड़की का फोटो शेयर करने पर छात्र भड़क गए है।

Crime News: यूनिवर्सिटी में हंगामा, धरने पर बैठे छात्र, स्टीडेंट्स का आरोप- शेयर किए जा रहे गर्ल्स स्टूडेंट के फोटो

मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक आरोप है कि एक सिक्योरिटी ऑफिसर ने ही लड़की का फोटो दूसरे गार्ड के साथ शेयर किया। जिसके कारण वहां के छात्रों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि स्टूडेंट्स ने कुलपति से भी इसकी शिकायत की लेकन वहां से कोई जवाब नहीं मिल पाया।

ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

जिसके बाद स्टूडेंट्स ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। भड़के स्टूडेंट्स ने कैंपस में खड़ी एक गाड़ी में आग लगा दी, इसके साथ ही सिक्योरिटी ऑफिसर के केबिन में भी तोड़फोड़ की है। शिकायत के बाद किशनगढ़ पुलिस ने शुक्रवार सुबह आरोपी गार्ड राजपाल रेवाड़ को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि उससे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

स्टूडेंट्स का आरोप है कि सिक्योरिटी ऑफिसर की हरकतें सही नहीं है। शिकायत करने पर भी यहां कोई कार्रवाई नहीं होती है। उसे जो लड़की अच्छी लगती है वह उसकी फोटो खींचता है और उसके बारे में पता करवाता है। आरोप है कि आरोपी गार्ड ने लड़कियों पर नजर रखने के लिए अलग से कैमरे भी लगा रखे हैं और फिर बाद में लड़कियों को ब्लैकमेल किया जाता है।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

https://youtu.be/QMIjvinYEQU
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *