Latest Weather Update: दिल्ली से लेकर बिहार तक छाए रहेंगे बादल, देश के इन राज्यों में पारा 35 के पार, जानिए पंजाब का कैसा रहेगा हाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 401 शब्द|📅 18 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Latest Weather Update: देशभर के कई राज्यों में बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है, वहीं कई राज्यों में मानसून सक्रिय न होने के कारण हल्की उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी में मौसम साफ रहने की संभावना है। 19 और 20 अगस्त को बारिश की संभावना है।

इसके अलावा दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं मौसम के मुताबिक पंजाब में भी मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार 18 अगस्त को उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके अलावा 19 और 20 अगस्त को प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी, जिसके बाद पूरे हफ्ते मौसम साफ रहेगा।

ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

वहीँ विभाग के मुताबिक बारिश ना होने से राज्य का तापमान बढ़ सकता है। मध्य प्रदेश में शुक्रवार (18 अगस्त) से भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार 18 अगस्त को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 19 और 20 अगस्त को भी बारिश की संभावना है। बिहार में कम बारिश के कारण तापमान बढ़ रहा है, जिससे लोगों को हल्की गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। उत्तराखंड में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। विभाग ने राज्य में रहने वाले लोगों को निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पर्यटकों के लिए चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। जिसके चलते प्रभावित इलाकों से लोगों को बचाने का काम भी जारी है।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

वहीं पंजाब के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। लोगों को उमस भरे मौसम का सामना करना पड़ेगा। लेकिन अगले पांच-छह दिनों तक राज्य भर के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार 18 अगस्त को सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *