डेली संवाद, नई दिल्ली। Rahul Gandhi: 2024 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं, इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष अजय रॉय ने कहा है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे।
ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा
आपको बता दें कि अमेठी कांग्रेस की सीट थी, लेकिन 2019 के चुनाव में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के किले में तूफान ला दिया। राहुल गांधी को अमेठी लोकसभा सीट से स्मृति ईरानी ने हरा दिया। अमेठी लोकसभा सीट कांग्रेस की पारिवारिक सीट रही है।
ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी
इस सीट से संजय गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, सोनिया गांधी भी लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। इसके अलावा राहुल गांधी अमेठी लोकसभा सीट से लगातार तीन बार सांसद भी रह चुके हैं। अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जो विश्वास किया है उस विश्वास को लेकर आम जनता में जाएंगे।