डेली संवाद, फिरोजपुर। Flood In Punjab: हिमचाल में लगातार हो रही बारिश ने पंजाब में कहर मचा रखा है। पंजाब के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए है। कई गांव पानी में डूब चुके है। अब ऐसी ही एक खबर फिरोजपुर से सामने आ रही है। खबर है कि अब फिरोजपुर में भी हालात बेकाबू होने लगे है।
ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी
मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर में भी बाढ़ की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि फिरोजपुर में हालात बेकाबू हो गए है। सतलुज दरिया में पानी का स्तर बढ़ने के कारण फिरोजपुर में ऐसे हालात पैदा हो गए है। बताया जा रहा है कि फिरोजपुर के 15 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए है।
ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा
बता दे कि गांव वालों के कहने पर हुसैनीवाला हेड के गेट खोने पड़े जिसके कारण मल्लांवाला, पल्ला मेगा व हुसैनीवाला से सटे सभी गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। वहीं हालात को देखते हुए सेना और एनडीआरएफ नाव व मोटर बोट के जरिए ग्रामीणों को गांवों से निकाल सुरक्षित जगहों तक पहुंचाने में जुटी है। बताया जा रहा है कि अगर ऐसे ही हालात रहे तो फिरोजपुर पानी में डूब सकता है।