Onions Price: प्याज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, निर्यात पर 40% लगेगी फीस

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 467 शब्द|📅 19 Aug 2023

नई दिल्ली। Onions Price: प्याज की कीमतों को लेकर बड़ी खबर है। सरकार ने प्याज पर तत्काल प्रभाव से 40 फीसदी निर्यात शुल्क लगा दिया है। यह शुल्क अभी तुरंत से लागू हो गया है और 31 दिसंबर 2023 तक लागू रहेगी। सरकार ने इसको लेकर एक नोटिफिकेशन जारी की है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुलेटिन में कहा है कि अगस्त में टमाटर की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि हालिया आंकड़ों में टमाटार की कीमतों में कुछ गिरावट देखने को मिली है। कई रिपोर्ट में यह माना गया है कि सितंबर के महीने में प्याज की कीमतों में भी उछाल देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

प्याज की कीमत 50 रुपये से 60 रुपये तक होने की संभावना है। कई व्यापारियों का कहना है कि खराब गुणवत्ता वाले प्याज की बड़ी हिस्सेदारी के अलावा, अन्य सब्जियों में उच्च मुद्रास्फीति भी प्याज की कीमतों को ऊपर उठाने के लिए जिम्मेदार है।

पिछले हफ्ते, सरकार ने अक्टूबर में प्याज की तत्काल रिहाई का एलान किया है। सरकार बफर स्टॉक से प्याज की तत्काल रिहाई करेगा। यह फैसला नई फसलों के आने तक कीमतों को कंट्रोल करने के लिए लिया गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपनी रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों के मूल्य में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार को आगाह किया है और कहा है कि इससे महंगाई में छह प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है। जरूरत के अनुरूप टमाटर की उपलब्धता में कमी के चलते पहले से ही महंगाई बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

ऐसे में अगर प्याज के दाम में वृद्धि हो जाती तो इसका सीधा असर मध्यम वर्ग पर पड़ सकता था। हालांकि टमाटर की कीमतों पर हाल के दिनों में किसी तरह नियंत्रण करने में सफलता मिलती दिख रही है। इसलिए एहतियात के तौर पर सरकार प्याज की उपलब्धता को भी बनाए रखने के प्रयास में है।

सरकार प्याज के वितरण के लिए कई चैनलों की खोज कर रही है। इन चैनलों में प्याज की बिक्री होगी। प्याज पर छूट के लिए सरकार ई-नीलामी, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर डिस्काउंट और उपभोक्ता सहकारी समितियों के साथ खुदरा दुकानों पर छूट की पेशकश करेगी। सरकार इसके लिए राज्य अधिकारियों के साथ साझेदारी भी करेगी।

सब्जियों और अनाज की कीमतों में तेज उछाल की वजह से में खुदरा मुद्रास्फीति के दर में बढ़त देखने को मिली है। पिछले महीने खुदरा मुद्रास्फीति 7.44 फीसदी हो गया है। यह 15 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। आरबीआई के मुद्रास्फीति बैंड ने पांच महीनों में पहली बार 2 प्रतिशत से 6 प्रतिशत को पार कर लिया है।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *