Punjab News: पंजाब के सभी बार्डर सील, हाई अलर्ट पर पुलिस, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 443 शब्द|📅 19 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में नशे और हथियारों की तस्करी को लेकर पुलिस को इंटेलिजेंस इनपुट मिली है। जिसके आधार पर पंजाब पुलिस ने 4 राज्यों के बॉर्डर और पाक बॉर्डर से सटे इलाकों में इंटर स्टेट नाकाबंदी की है। शनिवार को सुबह से ही पंजाब पुलिस सभी वाहनों की चैकिंग कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

इस ऑपरेशन का असर करीब 10 जिलों में देखा जा रहा है। जिसमें सबसे अहम चंडीगढ़-पंजाब बॉर्डर है। बता दें कि शुक्रवार को ही पंजाब पुलिस के एडिनशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ADGP) अर्पित शुक्ला द्वारा BSF अधिकारियों के साथ तस्करों पर नकेल कसने के लिए एक अहम मीटिंग की गई थी।

ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

राज्य भर में ऑपरेशन सील-3 के तहत ये सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस ऑपरेशन का अहम मकसद सिर्फ नशे पर कंट्रोल करना हैं। ऑपरेशन सील के तहत पंजाब पुलिस ने 4 राज्यों से लगते करीब 10 जिलों में इंटर स्टेट नाकाबंदी की है।

इन जिलों में पंजाब से सटे हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान है। पुलिस मान कर चल रही है कि तस्कर पंजाब से होते हुए इन राज्यों में आसानी से एंट्री लेते हैं, जिसके चलते चारों राज्यों की पुलिस के साथ पंजाब पुलिस ने कोआर्डिनेशन कर बॉर्डर सील किए हैं।

सीएम भगवंत सिंह मान द्वारा 15 अगस्त को कहा गया था कि नशे को लेकर पंजाब पुलिस जल्द बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार पंजाब पुलिस सीएम भगवंत सिंह मान के उन्हीं आदेशों पर ये कार्रवाई कर रही है। पंजाब पुलिस के 100 से ज्यादा मुलाजिम सिविल ड्रेस पंजाब की विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर तैनात किए गए हैं। जोकि सिर्फ लोगों पर नजर रख रहे हैं।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

इसके साथ ही पंजाब पुलिस की डीजीपी गौरव यादव ने राज्य की काउंटर इंटेलिजेंस एजेंसी को भी अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। पंजाब पुलिस की टीमें बॉर्डर एरिया में तैनात हैं। हर वाहन को रोका जा रहा है और उनके कागजात चैक किए जा रहे हैं। किसी भी नागरिक को परेशान नहीं किया जा रहा।

ऐसा इसलिए, क्योंकि तस्कर जाली नंबर प्लेट लगाकर चोरी के वाहनों पर तस्करी कर रहे हैं। जिसके चलते पुलिस ने हर वाहन को चैक करने का फैसला किया है। वहीं, साथ ही साथ पुलिस बसों और ट्रकों की भी चैकिंग कर रही है। नाकाबंदी के दौरान लोगों की भी की जा रही थी।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *