Punjab News: पंजाब में इस MLA को पार्टी ने कर दिया सस्पैंड, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 339 शब्द|📅 19 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब में एक विधायक को पार्टी से सस्पैंड कर दिया गया है। पार्टी ने कारण बताया कि उक्त विधायक पार्टी गतिविधियों में शामिल था। सस्पैंड किया गया विधायक कांग्रेस संदीप जाखड़ है। जिसके चाचा सुनील जाखड़ मौजूदा समय में भाजपा पंजाब के प्रधान हैं।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

पंजाब के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ के भतीजे संदीप जाखड़ को कांग्रेस ने पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। कांग्रेस ने उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। जिससे वह पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। संदीप जाखड़ अबोहर से कांग्रेस के विधायक हैं।

संदीप जाखड़ और पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग के बीच पिछले करीब एक साल से जुबानी जंग चल रही थी। जिसमें वड़िंग संदीप को विधायक पद से इस्तीफा देने और जाखड़ वड़िंग को पार्टी से निकालने की चुनौती दे रहे थे। जिसके बाद राजा वड़िंग ने हाईकमान को संदीप जाखड़ की शिकायत की थी। संदीप जाखड़ पर कार्रवाई के आदेश कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी तारिक अनवर ने दिए हैं।

Punjab News: पंजाब में इस MLA को पार्टी ने कर दिया सस्पैंड, जाने वजह
पंजाब BJP प्रधान सुनील जाखड़ के भतीजे कांग्रेस से सस्पेंड
ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

कांग्रेस के पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के पार्टी छोड़ने की चुनौती पर अबोहर MLA संदीप जाखड़ ने प्रतिक्रिया दी थी। जाखड़ ने कहा था कि अगर अमरिंदर सिंह राजा वडिंग उनसे डरते हैं तो वह उन्हें पार्टी से निकाल सकते हैं। वे अपने चुनाव क्षेत्र में काम करते रहेंगे।

संदीप जाखड़ को सस्पेंड करने वाला पत्र

संदीप जाखड़ को सस्पेंड करने के ऑर्डर..
संदीप जाखड़ को सस्पेंड करने के ऑर्डर..

राजा वड़िंग ने संदीप जाखड़ को कांग्रेस से इस्तीफा देने की चुनौती देते हुए कहा था कि यदि वह अबोहर में वोटरों के सपोर्ट को लेकर इतने आश्वस्त हैं तो नए सिरे से चुनाव जीतकर दिखाएं।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *