Sex Racket in Punjab: पंजाब में बड़े स्तर पर सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, नशा छुड़ाओ केंद्र की आड़ में देह व्यापार का धंधा, पांच बड़े होटलों में ड्रग्स और सैक्स के धंधे का भंडाफोड़

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 552 शब्द|📅 19 Aug 2023

डेली संवाद, मोगा। Sex Racket in Punjab: पंजाब में बड़े स्तर हो रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। नशे व देह व्यापार करने वालों के चंगुल से छूटी युवती की शिकायत पर थाना साउथ सिटी की पुलिस ने एक दंपती सहित तीन के खिलाफ देह व्यापार का धंधा करने व नशा तस्करी में मामला दर्ज कर किया है।

एफआईआर में शहर के उन पांच होटलों का नाम भी लिखा गया है, जिनमें पीड़ित युवती को ग्राहकों के सामने परोसा जाता था। केस में कोट सदर खां निवासी समाजसेवी मनवीर सिंह सिद्धू का नाम भी शामिल है जिसने पहले पीड़िता को अपनी कोठी में लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

बाद में किसी अन्य के हवाले कर दिया। मनवीर सिद्धू का हिमाचल प्रदेश में नशा छुड़ाओ केंद्र बड़े स्तर पर चल रहा है। वहां उसकी छवि नशे के खिलाफ काम करने वाले समाजसेवी की बनी हुई है, लेकिन उसका असल किरदार कुछ और ही निकला। नौकरी दिलाने के बहाने करवाने लगे थे नशा तस्करी व देह व्यापार पीड़ित युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि वह न्यू फैशन वंडर संत नगर में सात हजार रुपये महीने में काम करती थी।

वहां मंगा सिंह नाम का एक लड़का कटिंग करवाने के लिए आता था जिसके साथ उसकी दोस्ती हो गई। उसने मंगा सिंह से कुछ अच्छी नौकरी बताने के लिए कहा था। मंगा ने नौकरी दिलाने के बहाने देह व्यापार व नशे का धंधा करने वाले दंपती के हवाले यह कहते हुए सौंप दिया कि बुक्कनवाला रोड निवासी सुखदीप सिंह उर्फ सुक्खा उसका दोस्त है।

नशा देकर परोसा जाता था

उसका घरेलू काम करना है, बदले में वह 10 हजार रुपये महीने देगा। एक जुलाई को वह सुक्खा सिंह के यहां काम करने गई थी। दो-तीन दिन बाद ही सुक्खा सिंह व उसकी पत्नी सुमनप्रीत ने उसे उसके विरोध करने के बावजूद नशा देकर किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ भेज दिया। बाद में यह रोज का काम बन गया।

विरोध करने पर मारपीट करता था दंपती पीडि़ता ने बताया है कि वह जब इस काम के लिए विरोध करती थी तो उसे पीटा जाता था। युवती ने दर्ज कराई एफआइआर में बताया है कि आरोपित दंपती उसे मनप्रीत स्टूडियो जगरांओ, दिल्ली होटल निकट धवन पैलेस, पीवी 29 होटल, पांच बुतों वाली गली, संधू होटल, निर्मल गेस्ट हाउस मोगा में भेजते थे। वहां रात में ग्राहकों के सामने उसे नशा देकर परोसा जाता था।

ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

किसी तरह वह वहां से भागकर किसान यूनियन की नेता राजरानी के संपर्क में आई। उन्होंने उसे एसएसपी से मिलवाया था। इस मामले में थाना प्रभारी अमनदीप कंबोज का कहना है कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। होटलों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

जिन होटलों के नाम पीड़ित युवती ने एफआइआर में लिखवाए हैं, ये वो हैं जिनमें देह व्यापार बेखौफ होता है। जैसे ही कोई मामला होटलों के खिलाफ बनता है तो होटल के नाम व मैनेजर बदल जाते हैं, लेकिन काम नहीं बदलता। मालिक भी वही रहते हैं, लेकिन मालिक यह कहकर बच निकलते हैं कि होटल की इमारत उन्होंने किराये पर दे रखी है।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *