Shimla Shiv Babri Temple Collapses: शिमला में मंदिर हादसा, अब तक 17 की मौत, 3 लापता

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 337 शब्द|📅 19 Aug 2023

डेली संवाद, शिमला। Shimla Shiv Babri Temple Collapses: हिमाचल प्रदेश के शिमला के शिव मंदिर हादसे में शनिवार दोपहर बाद एक और शव बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान ईश शर्मा के तौर पर हुई। ईश शर्मा के पिता पीएल शर्मा और उनकी माता भी इसी हादसे में अपनी जान गंवा चुके हैं। 15 अगस्त को उनकी मां और 17 अगस्त को उनके पिता का शव बरामद हुआ था।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

इसी के साथ शिव मंदिर हादसे में मृतकों की संख्या 17 पहुंच गई है। ईश शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए IGMC ले जाया जाएगा। कल सुबह शव परिजनों को सौंपा जाएगा और बिलासपुर में शव का अंतिम संस्कार होगा। अभी भी 3 लोगों के लापता होने की सूचना है। छठे दिन भी NDRF-पुलिस सर्च ऑपरेशन चलाए हुए है।

वहीं बीती रात ही यहां किन्नौर के अविनाश नेगी का शव भी मिला था। अविनाश शिमला के बालूगंज स्कूल में शिक्षक के रूप से अपनी सेवाएं दे रहे थे। सावन के आखिरी सोमवार को वह ड्यूटी जाने से पहले शिव बावड़ी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गए।

ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

वह अपने पीछे पत्नी व 2 बेटे छोड़ गए हैं। उनके दो और चार साल के बेटे हैं, जो छह दिन से बेसुध मां से बार-बार पूछ रहे हैं कि पापा कब आएंगे। भला इन दोनों मासूम को यह कौन समझाएगा कि उनके पापा अब कभी नहीं आएंगे। उन्हें जीवन में अब पापा के बगैर ही आगे बढ़ना है।

समरहिल वार्ड से पार्षद वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मिसिंग रिपोर्ट के अनुसार अब 3 लोग लापता हैं। इनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। NDRD, SDRF, पुलिस व होमगार्ड के साथ साथ स्थानीय लोग भी सर्च ऑपरेशन में बिना थके हारे मदद कर रहे हैं।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *