Rajiv Gandhi Birth Anniversary: राहुल पहुंचे पैंगोंग झील, पिता- राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि, PM मोदी पर साधा निशाना

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 309 शब्द|📅 20 Aug 2023

लद्दाख। Rajiv Gandhi Birth Anniversary: आज देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर लद्दाख में पैंगोंग झील के तट पर श्रद्धांजलि दी। वहीं, सोनिया गांधी, प्रियंका और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली के वीर भूमि जाकर श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

प्रार्थना सभा के बाद राहुल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। राहुल ने कहा, यहां चिंता की बात यह है कि चीन ने जमीन छीन ली है, लोगों का कहना है कि चीन की सेना इलाके में घुस आई है और उनकी चरागाह जमीन छीन ली गई है, लेकिन PM मोदी ने कहा कि एक इंच भी जमीन नहीं छीनी गई, लेकिन ये सच नहीं है, आप यहां किसी से भी पूछ सकते हैं।

पैंगोंग झील के तट पर राजीव गांधी की फोटो लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। बीते दिन राहुल गांधी झील के पास स्पोर्ट्स बाइक चलाते दिखे थे। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी फोटो भी डाली और पिता राजीव को भी याद किया। राहुल ने कहा कि उनके पिता हमेशा कहते थे कि ये पैंगोंग झील खूबसूरत स्थानों में से एक है।

ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

सोनिया गांधी भी वीरभूमि में पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंची। उनके साथ प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। खरगे ने इस मौके पर कहा कि राजीव गांधी भारत के महान सपूत थे। वह एक ऐसे नेता थे जिन्होंने लाखों भारतीयों में आशा जगाई।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *