Jobs In Jalandhar: जालंधर में जॉब, इस दिन लगेगा जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो में प्लेसमैंट कैंप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 21 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jobs In Jalandhar: युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो (डीबीईई) 23 अगस्त 2023 को एक प्लेसमैंट कैंप का आयोजन कर रहा है, जिसमें विभिन्न कंपनियां रोजगार के लिए युवाओं की भर्ती करेंगी।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए रोजगार उत्पति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी रंजीत कौर ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस प्लेसमैंट कैंप में एलआईसी, भारती एयरटेल, टीम लीज (एसबीआई, क्रेडिट कार्ड) और फ्लिपकार्ट जैसी नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी।

ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

उन्होंने आगे बताया कि प्लेसमैंट कैंप में 10वीं, 12वीं एवं ग्रैजुएशन शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार भाग ले सकते है। रोजगार उत्पति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण पदाधिकारी ने बताया कि डी.बी.ई.ई जिला प्रशासन के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभा रहा है और समय-समय पर प्लेसमैंट कैंप, स्वरोजगार कैंप आयोजित कर युवाओं को रोजगार दिलाने में मदद की जा रही है।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

उन्होंने कहा कि इसी कडी अधीन जिला प्रशासकीय परिसर स्थित ब्यूरो के कार्यालय में उक्त प्लेसमैंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं को प्लेसमैंट कैंप में सक्रिय रूप से भाग लेने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार हैल्पलाईन नंबर 90569-20100 पर संपर्क कर सकते है।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *