Punjab News: अमृतसर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट में मिली बम की धमकी, जांच जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 226 शब्द|📅 21 Aug 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर अमृतसर से सामने आ रही है। खबर है कि अमृतसर एयरपोर्ट पर बम की धमकी मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर एयरपोर्ट पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब इंग्लैंड के बर्मिंघम से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी मिली।

ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 8 बजे बर्मिंघम से एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI118 अमृतसर के गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इसके बाद सभी यात्री चेक आउट कर गए। यात्रियों के चले जाने के बाद विमान को हैंगर में लगाकर साफ-सफाई का काम चल रहा था।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

इसी दौरान विमान के टॉयलेट में सफाई कर्मचारी को एक पर्ची मिली, जिस पर बम लिखा हुआ था। इसके बाद सफाई कर्मचारी ने तुरंत इसकी सुचना पुलिस को दी। जिसके बाद कई घंटो तक सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की टीम द्वारा चेकिंग की गई। इस जांच में कुछ मिल पाया है या नहीं, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया गया है।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *