Punjab News: पंजाब में BSF और पाक तस्करों में मुठभेड़, 2 तस्कर गिरफ्तार, एक घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Drug File Photo
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 274 शब्द|📅 21 Aug 2023

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: पंजाब के जिला फिरोजपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि फिरोजपुर जिले में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और पंजाब पुलिस की पाकिस्तानी तस्करों से मुठभेड़ हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान पाकिस्तानी तस्करों से करीब 29.26 किलो हेरोइन बरामद की है।

इसके साथ ही पुलिस ने दो पाकिस्तानी तस्करों को भी पकड़ा है जिसमे से एक को गोली लगने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इन दोनों लोगों से दो फोन भी बरामद किए है। इस बात की जानकारी खुद डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना तड़के करीब पौने 3 बजे की है।

ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

सूचना मिलने के बाद BSF और पंजाब पुलिस (CI फिरोजपुर) द्वारा गांव गट्टी मटर के पास सतलुज नदी के किनारे पर एक संयुक्त अभियान चलाया गया था। मध्यरात्रि लगभग 2:45 बजे BSF ने पाकिस्तान से भारत की तरफ आ रहे कुछ पाक तस्करों की गतिविधि देखी।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

जिसके बाद सैनिकों ने शुरू में उन्हें चुनौती दी गई, लेकिन बाद में BSF जवानों ने तस्करों पर फायरिंग शुरू कर दी। तस्करों की तरफ से भी जवाबी फायरिंग भी की गई। इस बीच एक तस्कर के हाथ पर गोली लगी है। इसके बाद BSF और CI फिरोजपुर ने 2 तस्करों को खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *