Punjab News: ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ सीजन- 2 की मशाल मार्च 22 अगस्त को यहां से होगी शुरू

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 346 शब्द|📅 21 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब को खेलों में देश का अग्रणी राज्य बनाने और खेल सभ्याचार पैदा करने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के पहले साल की सफलता के बाद इस साल सीजन- 2 से शुरुआत से पहले खेलों के बारे जागरूकता पैदा करने के लिए पहली बार मशाल मार्च शुरू करने का फ़ैसला किया गया है।

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज यहाँ खुलासा करते हुये बताया कि खेल की रिवायत के मुताबिक इस बार ‘‘खेडां वतन पंजाब दीयां’’ के सीजन- 2 के उद्घाटनी समारोह के मौके पर जलायी जाने वाली मशाल को एक हफ़्ता पूरे पंजाब में हर ज़िला हैडक्वाटर में लेजाया जाएगा जिसकी शुरुआत कल 22 अगस्त को लुधियाना से होगी।

ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा

उन्होंने बताया कि पिछले साल ‘ खेडां वतन पंजाब दीयां’ के पहले सीजन की लुधियाना में समाप्ति हुई थी जिस कारण मशाल मार्च के दूसरे सीजन से पहले मशाल लुधियाना से ही शुरू की जाएगी और यह मशाल पूरे पंजाब में मार्च करने के बाद बठिंडा में 29 अगस्त को पहुँचेगी जहाँ खेल के दूसरे सीजन का उद्घाटन होगा।

ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी

हर ज़िला हैडक्वाटर पर मशाल मार्च में स्थानीय प्रसिद्ध खिलाड़ी, खेल विभाग के कर्मचारी, स्थानीय नुमायंदे और ज़िला प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे। मशाल मार्च के विवरण जारी करते हुये खेल मंत्री ने आगे बताया कि 22 अगस्त को लुधियाना से मोगा जाएगी।

इसी तरह 23 अगस्त को फ़िरोज़पुर, तरन तारन और अमृतसर, 24 अगस्त को गुरदासपुर, पठानकोट और होशियारपुर, 25 अगस्त को जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर और रूपनगर, 26 अगस्त को एस. ए. एस. नगर, फतेहगढ़ साहिब और मालेरकोटला, 27 अगस्त को पटियाला, संगरूर और मानसा, 28 अगस्त को बरनाला, फरीदकोट और फाजिल्का और 29 अगस्त को श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा में मशाल मार्च गुज़रेगी।

VIDEO- पुलिस थाने के सामने 20 लाख की चोरी, चोरों ने SHO को दिया खुला चैलेंज

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *