Punjab News: होटल में पुलिस ने मारा छापा, जुआ खेलते शहर के 10 नामी लोग काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Gambling
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 233 शब्द|📅 21 Aug 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। यहां मोती नगर पुलिस ने आरके रोड पर येलो चिल्ली होटल में रेड कर लाखों रुपए का जुआ पकड़ा है। होटल मालिक सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 5.60 लाख रुपए और ताश की गड्‌डी बरामद हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

पकड़े गए आरोपियों की पहचान होटल मालिक मोहित धीर के अलावा जुआ खेलने वाले गुरविंदर सिंह निवासी सरगोधा कॉलोनी, पंकज चोपड़ा निवासी राजा एन्क्लेव पक्खोवाल रोड, कुलदीप सिंह निवासी सरगोधा कॉलोनी, गुरदीप सिंह निवासी मॉडल हाउस, मनजीत सिंह निवासी न्यू शिमलापुरी, गुरबख्शीश सिंह निवासी मॉडल ग्राम, परमजीत सिंह निवासी चंडीगढ़ रोड, संयम अग्रवाल निवासी दुर्गा पुरी, दिनेश गुप्ता निवासी जमालपुर के तौर पर हुई।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

ASI अमरीक सिंह के अनुसार वह गश्त के दौरान टी पॉइंट ट्रांसपोर्ट नगर में मौजूद थे। मुखबिर की सूचना पर होटल के कमरा नंबर 206 में रेड की गई। वहां 9 लोग जुआ खेल रहे थे। होटल मालिक मोहित धीर इन्हें जुआ खेलने के लिए जगह देता था। 10 आरोपी गिरफ्तार किए गए।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *