डेली संवाद, जालंधर। Ravi Gill Suicide Case: जालंधर के पत्रकार और न्यूज पोर्टल के मालिक व एडिटर रवि गिल आत्महत्या मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने कार्रवाई करते हुए थाना 4 के SHO मुकेश कुमार व ASI बलकरण सिंह को लाइन हाजिर किया है। दूसरी तरफ पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए
आपको बता दें कि मृतक रवि गिल के परिवार वाले उसके संस्कार के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने धरना लगाकर कहा था कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे तब तक वह संस्कार नहीं करेंगे। इस पर SHO मुकेश कुमार ने धरने वाली जगह पर पहुंच कर उन्हें गलत सूचना दी कि 2 आरोपियों कीर्ती व शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके चलते परिवार वालों ने मृतक रवि का संस्कार कर दिया। इसके बाद जब आरोपी कीर्ती फेसबुक पर लाइव हुई तो इस पूरे झूठ से पर्दा उठा।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
इसके बाद गुस्से में आए परिवार वालों ने पी.ए.पी.चौक जाम करके धरना लगाया और पूरा हाईवे जाम कर दिया। पुलिस कमिश्नर चाहल खुद मौके पर पी.ए.पी. चौक पहुंचे। आपको बता दें कीर्ती सहित तीनों आरोपियों ने खुद सरेंडेर कर दिया। इसके बाद जाकर माहौल शान्त हुआ।
गौरतलब है कि गिरफ्तार हुए 3 आरोपी कीर्ति गिल, सुभम गिल और गोरा सिविल अस्पताल में दाखिल है। जबकि चौथे आरोपी राजेश कपिल को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है।