डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश में पंजाब के कहर मचा रखा है। पंजाब के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए है। कई गांव पानी में डूब गए है। इसी को लेकर एक खबर और सामने आ रही है। खबर है कि हिमचाल में मौसम विभाग ने आज फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें: चिट्टा पिलाकर 20 साल की लड़की से करवाया देह व्यापार का धंधा
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में अगले तीन दिनों तक सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही बता दे कि एक बार फिर पंजाब और हरियाणा में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने हरियाणा के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि 22 अगस्त तक हरियाणा में बारिश के आसार है।
ये भी पढ़ें: टैक्स चोरों पर एक्शन, 101 गाड़ियों पर कार्रवाई, 1 करोड़ की चोरी पकड़ी
उत्तर हरियाणा के सभी 6 जिलों में भारी बारिश को लेकर वॉर्निंग दी गई है। इनमें यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र शामिल हैं। वैसे अगस्त में इस बार काफी कम बारिश हुई है। 7 दिन की बारिश का आंकड़ा देखें तो सामान्य से 72% कम बारिश हुई है।
यहां हम बता दें कि रविवार को भी भाखड़ा और पौंग डैम से पानी छोड़ा गया। पौंग डैम झील में पानी की आमद कम होने पर बी.बी.एम.बी. प्रशासन द्वारा डैम से पानी छोड़ना कम कर दिया गया है पर डैम में पानी का स्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है।