Jalandhar News: NISA ने अनिल चोपड़ा को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ के साथ निवाज़ा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 460 शब्द|📅 22 Aug 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पूरी ज़िंदगी अनथक मेहनत, देश की उन्नति में एक एहम योगदान देने, सोसाइटी के लिए बेहतरीन काम करते आ रहे, जालंधर शहर की जानी मानी शख्शियत सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के चेयरमैन अनिल चोपड़ा को नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्ज अलायन्स द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट के साथ सम्मानित किया गया।

यह सम्मान चोपड़ा को मैनथोन स्कूल एजुकेशन कॉन्क्लेव एड-एक्सपो में दिया गया। NISA ने अनिल चोपड़ा को सम्मानित करते हुए कहा कि किसी परिचय की जरूरत नहीं है क्योंकि यह वो शख्सियत हैं जिन्होंने एक स्कूल से शुरुआत की थी और आज वह सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के रूप में 35 स्कूलों और 22 कॉलेजों के साथ नार्थ इंडिया का सबसे बड़ा शिक्षा ग्रुप बना चुके है जिसमें 42000 से अधिक छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

इसमें खास यह भी है कि इस ग्रुप ने जन-जन तक शिक्षा पहुँचाने के लिए हर प्रकार की सुविधा प्रदान कर रहा है जिसमें मास्टर राज कँवर चोपड़ा 2 करोड़ स्कालरशिप, उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए फ्री बस सर्विस, हर प्रकार खेल, अन्य गतिविधियां आदि शामिल हैं। इस स्तर पर शिक्षा को पहुँचने के लिए चोपड़ा को यह अवार्ड दिया गया है।

इसके साथ अनिल चोपड़ा कन्फडरेशन ऑफ़ पंजाब उनएडिड इंस्टीच्यूशन्स (कॉलेज एसोसिएशन), सी.बी.एस.ई एफिलिएटेड स्कूल्ज एसोसिएशन के प्रेजिडेंट के रूप अपना कार्यभार संभाला हुए हैं। अनिल चोपड़ा ने NISA का धन्यवाद करते हुए अपनी जीवन के सफर को साँझा करते हुए बताया कि उन्हें कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा और कई बार असफलता का भी मुँह देखना पड़ा लेकिन अपनी मेहनत पर भरोसा और सच्ची लग्न रख अपने काम को ओर बेहतर करने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

उन्होंने कहा कि उन्होंने पता था कि सफलता पाना आसान काम नहीं, लेकिन अगर मेहनत पूरे जी-जान से की जाए तो एक दिन सफलता मिलनी तय हो जाती है। उन्होंने युवा पीढ़ी को सन्देश देते हुए कहा कि सफलता किसी को भी एक दम से प्राप्त नहीं होती, हमेशा चलते रहने और खुद पर विश्वाश रखना ही व्यक्ति को सफलता दिलाती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी सफलता में उनकी धर्मपत्नी संगीता चोपड़ा, दोनों बेटों राजन चोपड़ा, प्रिंस चोपड़ा ने उनके साथ कदम से कदम मिलकर साथ दिया।

उल्लेखनीय है कि अनिल चोपड़ा को क्रेडाई पंजाब द्वारा भी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के साथ, बालसबरीज यूनिवर्सिटी डॉक्टरेट डिग्री के साथ सम्मानित कर चुकी है। चोपड़ा शिक्षा ग्रुप के साथ पी.पी.आर ग्रुप, होटल रमाडा सिटी सेंटर, होटल डेज, होटल डेज इन्, पैराडाइस एजुकेशनल सोसाइटी के भी चेयरमैन हैं।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *