Punjab News: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने पॉलिटिक्स को कहा अलविदा, बोले नहीं लड़ना चाहता 2024 का इलेक्शन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 244 शब्द|📅 22 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ फिल्म इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ‘गदर 2’ (Gadar 2) बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बाद सनी देओल का पॉलिटिक्स को लेकर एक बयान सामने आ रहा है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

दरअसल सनी देओल अब राजनीति छोड़ फिल्म एक्टर के तौर पर ही काम करना चाहते है। आपको बता दे कि उन्होंने एक इंटरव्यू में 2024 का चुनाव न लड़ने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह अभी सिर्फ एक एक्टर की तरह ही रहेंगे।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

उन्होंने कहा कि आप एक जॉब कर सकते हैं। आप मल्टीपल जॉब नहीं कर सकते। जब मैं राजनीति में आया था तो सोचा था, ऐसी-वैसी चीजें होंगी, लेकिन जो चीजें होती हैं, वह एक एक्टर की तरह भी मैं कर सकता हूं। क्योंकि लोगों का प्यार इतना मिल रहा है।

यहां हम आपको बता दे कि सनी देओल पंजाब के जिला गुरदासपुर में सांसद है। उन्होंने कहा कि अगर 2024 में भाजपा चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो वह मना करेंगे। जो वह नहीं कर सकते, वे एक बार कर के देख लिया है। वह राजनीति नहीं कर सकते हैं।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *