डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुल 16 किसान संगठनों ने आज ट्रैक्टर रैली और चंडीगढ़ घिराओ का आह्वान किया है। करीब दस हजार किसान चंडीगढ़ की ओर मार्च करने की योजना बना रहे हैं। उधर, पंजाब में किसानों को रोकने के लिए सोमवार से गिरफ्तारियां की गयी।
वहीं किसानों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने बॉर्डर पर 4000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और मोहाली पुलिस ने 1500 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात किए हैं। किसानों को शहर में घुसने से रोकने के लिए सभी डिवीजन के डीएसपी की ड्यूटी लगाई है। बता दें कि किसानों के प्रदर्शन को लेकर चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट पर है।
ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए
पूरे शहर को सील कर दिया गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने मोहाली और पंचकुला से शहर के सभी 27 प्रवेश बिंदुओं को सील कर दिया है। इन सड़कों पर बैरिकेड्स लगाकर सशस्त्र रिजर्व पुलिस बल और अन्य साढ़े पांच हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
उधर, पंजाब में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब ने अपने साथी किसान की मौत और पुलिस द्वारा किसानों को जबरन हिरासत में लेने और बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा न दिए जाने को लेकर टोल प्लाजा पर धरना दिया है। किसानों का कहना है कि जब तक किसानों को रिहा नहीं किया जाएगा और बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा नहीं दिया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
बता दें कि इससे पहले सोमवार को एक किसान की मौत होने से चंडीगढ़ में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पंजाब पुलिस द्वारा लगभग सभी बड़े किसान नेताओं को हिरासत में लिया जा चुका है, लेकिन पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तराखंड के कुल 16 किसान संगठनों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर चंडीगढ़ घेराव का आह्वान किया है।