Punjab News: ज़िला तरन तारन के धार्मिक स्थानों को जाती सड़कों की पहल के आधार पर की जाएगी मुरम्मत – हरभजन सिंह ई. टी. ओ.

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 374 शब्द|📅 22 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के लोक निर्माण और बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने आज ज़िला तरन तारन के कस्बा फतियाबाद में फतियाबाद- चोहला साहिब सड़क की 13 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के साथ स्पैशल रिपेयर के काम का नींव पत्थर रखने के मौके पर कहा कि जिले के धार्मिक स्थानों को जाती सड़कों की पहल के आधार पर मुरम्मत की जायेगी जिससे इन स्थानों के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को आने-जाने में कोई दिक्कत न आए।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

इस प्रोजैक्ट के बारे जानकारी देते हुये लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि फतियाबाद-चोहला साहिब सड़क की लंबाई लगभग 21 किलोमीटर है और यह सड़क 2 महत्वपूर्ण नेशनल हाईवे एन. एच- 54 और एन. एच-703 ए को जोड़ती है। उन्होंने बताया कि यह सड़क ज़िला तरन तारन के ऐतिहासिक नगर खडूर साहिब, फतियाबाद, छापड़ी साहिब, डेहरा साहिब और चोहला साहिब को भी जोड़ती है।

उन्होंने कहा कि यह सड़क बनाने के बाद 5 सालों के लिए ठेकेदार द्वारा ही इसके रख- रखाव का काम किया जायेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा नौजवानों को रोज़गार के मौके मुहैया करवाने के लिए किये जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से मेरिट के आधार पर 31 हज़ार से अधिक नौजवानों को नौकरियाँ दीं गई हैं।

उन्होंने बताया कि बिजली बोर्ड और पी. डब्ल्यू. डी. विभाग में भी नयी भर्ती की गई हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से सोलर ऊर्जा को भी उत्साहित करने के लिए ज़रुरी कदम उठाए जा रहे हैं। इस मौके पर हलका विधायक खडूर साहिब मनजिन्दर सिंह लालपुरा ने कहा कि फतियाबाद-चोहला साहिब सड़क की हालत पिछले लम्बे समय से ख़राब थी।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान और कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ. का धन्यवाद करते हुये कहा कि इस सड़क की मुरम्मत होने से इलाके के लोगों को आने-जाने में बहुत सुविधा होगी और दुखद घटनाओं से भी बचा जा सकेगा।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *