Raju Punjabi Death: मशहूर हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी ने 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, शोक में डूबे फैंस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 214 शब्द|📅 22 Aug 2023

डेली संवाद, हरियाणा। Raju Punjabi Death: हरियाणा के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी (Raju Punjabi) का आज 40 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दे कि वह पिछले 10 दिनों से हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल थे। बताया जा रहा है कि उन्हें काला पीलिया था।

जिसके कारण उनके लीवर और फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। तबीयत बिगड़ने के कारण वे वैंटिलेटर पर थे। राजू पंजाबी इलाज के दौरान वे ठीक होकर घर चले गए थे। लेकिन उनकी अचानक तबीयत फिर से खराब हो गई।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

इसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।हरियाणवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने सिंगर के अचानक निधन को इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नुकसान बताया है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

राजू पंजाबी का अंतिम संस्कार उनके गांव रावतसर में ही किया जाएगा। हरियाणा के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने अपने करियर में दिए। उन्होंने देसी-देसी, सॉलिड बॉडी, तू चीज लाजवाब, सैंडल जैसे गाने बहुत ही मशहूर हैं।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *