Sidhu MooseWala: इस राज्य के पुलिस मुलाजिम ने सिद्धू मूसेवाला को बोला आंतकी, भड़के फैंस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 249 शब्द|📅 22 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Sidhu MooseWala: झारखंड के जमशेदपुर से एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस कर्मी सिद्धू मूसेवाला (Sidhu MooseWala) को आतंकवादी कह रहा है। यह वीडियो सिद्धू मूसेवाला के किसी फैंस ने सोशल वीडियो पर अपलोड की है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल सवार एक युवक को रोकता है और फिर युवक द्वारा मोटरसाइकिल पर लगाए गए सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर देखकर वह उससे कहता हैं कि आप इसे आदर्श मान रहे हैं, जो एक आतंकवादी है। दरअसल उस लड़के की बाइक पर दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर लगी हुई थी।

वहीं पुलिस वाला उस लड़को को बिना हेलमेट बाइक चलाने पर भी टोकता दिखता है। मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मी ने माफी भी मांगी है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सिद्धू मूसेवाला के फैंस गुस्से में आ गए है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

सिद्धू मूसेवाला को आतंकवादी कहने वाले झारखंड पुलिस अधिकारी भूषण कुमार ने अपने बयान पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वह मूसेवाला की पृष्ठभूमि से अनजान थे, लेकिन अब उन्हें अहसास हुआ है कि सिद्धू एक महान आत्मा थे। अधिकारी ने मूसेवाला के माता-पिता से भी माफी मांगी है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *