डेली संवाद, अमृतसर। Chandrayaan-3: भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष व भाजयुमों पठानकोट के प्रभारी गौतम अरोड़ा ने अपने साथियों सहित आज उत्तर भारत के विश्व-प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में पहुँच कर भारत की स्पेस एजेंसी भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रभु चरणों में अरदास की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में आज भारतीय वैज्ञानिक 6 बजकर 04 मिनट पर एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं। चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद भारत सिश्व का पहला ऐसा देश बन जाएगा जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर, जहाँ सूरज की रौशनी भी बड़ी मुश्किल से पहुँचती है, सफल सॉफ्ट लैंडिंग की है।
ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए
गौतम अरोड़ा ने कहा कि एक और जहां भारत का हर नागरिक चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दुआ कर रहे हैं, वहीं चंद्रयान 3 अपनी निर्धारित मंजिल की तरह लगातार बढ़ रहा है। गौतम अरोड़ा ने कहा कि पिछले महीने 14 जुलाई को इसरो की ओर से छोड़े जाने वाला चंद्रयान-3 अगर 23 अगस्त चांद पर उतरने में कामयाब होगा तो भारत उन चार देशों में शामिल होगा, जिन्होंने अब तक चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की है और देश के लोगों के लिए यह बड़े गर्व का क्षण होगा।
गौतम अरोड़ा ने कहा कि चंद्रयान-2 जो चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में असफल रहा था कि तुलना में चंद्रयान-3 में काफी बदलाव किए गए हैं। भारत के चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग दक्षिण ध्रुव पर होगी और भारत दुनिया का पहला देश होगा जो दक्षिण ध्रुव पर अपना चंद्रयान-3 को लैंडिंग कराएगा। चंद्रयान-3 चांद पर पानी और खनिज की मौजूदगी का पता लगाएगा, जो अंतरिक्ष विज्ञान के लिए बड़ी कामयाबी होगी।
ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश
गौतम अरोड़ा ने कहा कि चंद्रयान 3 ना सिर्फ भारत के लिए बल्कि की पूरे विश्व के लिए चांद पर मौजूद रसायन की महत्त्वपूर्ण जानकारी देगा। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की मून मिशन की तारीफ कर रहा हैं, जिसका श्रेय भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के विज्ञानिकों की दिन-रात मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृढ़ विश्वास है।
इस अवसर पर गौतम अरोड़ा के साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिशा शर्मा, भाजयुमों अमृतसर के जिला उपाध्यक्ष शुभम शर्मा, जसपिंदर चौहान, सोनू अरोड़ा, मोनू अरोड़ा, गौरव मेहरा आदि उपस्थित थे।