Gold-Silver Price: सोने के दाम में उछाल, चांदी भी हुई महंगी, जानिए नए रेट

Daily Samvad
3 Min Read
GOLD
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 397 शब्द|📅 23 Aug 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: अगर आप बुधवार यानी 23 अगस्त 2023 को सोना खरीदने जा रहे हैं तो आपको आज इसके लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। आज वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं, अगर चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है।

ये भी पढ़ें: नेहा टोका फैक्ट्री का मालिक गौ मांस के कारोबारियों से हर माह लेता था 1.80 लाख रुपए

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोना 58,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। तब से इसकी कीमत में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह सुबह 11.20 बजे 0.12 फीसदी ऊपर 58,644 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल की बात करें तो मंगलवार को सोना 58,574 रुपये पर बंद हुआ था। सोने के अलावा चांदी की कीमत में भी आज तेजी देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें: 14,000 करोड़ की बोगस बिलिंग, STF को जालंधर के ‘पंकू’ और ‘बंटी’ की तलाश

बाजार खुलते ही 23 अगस्त 2023 को चांदी 72,111 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। इसके बाद इसकी कीमत में और बढ़ोतरी दर्ज की गई है और सुबह 11.20 बजे तक यह 502 रुपये यानी 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 72,484 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी कल 71,982 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

  • दिल्ली- 24 कैरेट सोना 59,220 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 74,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।
  • चेन्नई- 24 कैरेट सोना 59,560 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 78,000 रुपये प्रति किलो मिल रही है।
  • मुंबई- 24 कैरेट सोना 59,230 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 74,800 रुपये प्रति किलो मिल रही है।
  • जयपुर- 24 कैरेट सोना 59,220 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 74,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।
  • लखनऊ— 24 कैरेट सोना 59,220 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 74,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।
  • पटना— 24 कैरेट सोना 59,280 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 74,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।
  • अहमदाबाद- 24 कैरेट सोना 59,280 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 74,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।
  • कोलकाता— 24 कैरेट सोना 59,230 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 74,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।
  • पुणे- 24 कैरेट सोना 59,230 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 74,800 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रही है।

VIDEO- जालंधर के Sweety Juice Bar के प्रोडक्ट में निकला काकरोच

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *